Written by:
BRIJESH VISHWAKARMA
७ वर्ष की दिव्या संग बलात्कार हुआ,
सुनकर यह खबर देश शर्मसार हुआ।
डिजिटल इंडिया के सपने देख रहे हैं इन आँखों से,
देख कर ये भविष्य पीड़ा और भय आपार हुआ।
७ वर्ष की दिव्या संग बलात्कार हुआ,
सुनकर यह खबर देश शर्मसार हुआ।
अभी तो यह अपने माई बाबा की उंगली पकड़ कर ही चलती थी,
अभी तो यह अपने माई बाबा की लाडली ही थी।
उसी नन्हे जिस्म पर अत्याचार हुआ,
७ वर्ष की दिव्या संग बलात्कार हुआ।
पढ़ना लिखना सब बेकार हुआ,
जिस क्षण ऐसा दुराचार हुआ।
७ वर्ष की दिव्या संग बलात्कार हुआ,
सुनकर यह खबर देश शर्मसार हुआ।
छोटी सी बच्ची की इज़्ज़त का सौदा हुआ,
मानवता में एक नया ज़ख़्म पैदा हुआ।
मानवता का पल पल अपमान हुआ,
नारी का यह कैसा सम्मान हुआ।
७ वर्ष की दिव्या संग बलात्कार हुआ,
सुनकर यह खबर देश शर्मसार हुआ।
-ब्रिजेश विश्वकर्मा
Bhut badiya
ReplyDeleteThanku
Delete